Header Ad

स्थानीय खबरें — खबरें

7 खबरें

ग्रीष्मावकाश स्पेशल ट्रेन — जोधपुर से आसनसोल के बीच साप्ताहिक रेलसेवा 14 अप्रैल से, जानें टाइमटेबल और स्टॉपेज

ग्रीष्मावकाश में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जोधपुर–आसनसोल के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (04819/04820) चलाने का निर्णय लिया है। यह सेवा 14 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक कुल 3 ट्रिप संचालित होगी। जयपुर, पटना, आगरा सहित 30 से अधिक स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

Marwad Live Team 6 दिन पहले 10

पिंडवाड़ा में वार्ड विकास की डिजिटल पहल — QR कोड से दर्ज करें अपने सुझाव, 15 मई तक चलेगा अभियान

पिंडवाड़ा नगरपालिका ने मुख्यमंत्री विकसित ग्राम एवं शहरी वार्ड अभियान के तहत डिजिटल पहल शुरू की है। अब नागरिक QR कोड या ऑनलाइन लिंक के जरिए अपने वार्ड के मास्टर प्लान में सुझाव दे सकेंगे। यह अभियान 15 मई तक चलेगा।

Marwad Live Team 6 दिन पहले 16

घुंघरा नृत्य और मेला गीतों से गूंजा अजयपुरा — गौतम जी मेले की भव्य तैयारियां शुरू

पिंडवाड़ा के मीणा वास अजयपुरा में गौतम ऋषि महादेव के वार्षिक मेले से पूर्व मीणा युवा संगठन द्वारा भव्य मेला गीत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बुजुर्गों और बच्चों के पारंपरिक घुंघरा नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।

Marwad Live Team 6 दिन पहले 14

खांबल में आम्बेडकर जयंती से पहले मूर्ति तोड़ी — समाज में आक्रोश, सदर थाने में FIR दर्ज, नई मूर्ति और गिरफ्तारी की मांग

सिरोही जिले के खांबल गांव में आम्बेडकर जयंती से दो दिन पहले शनिवार रात असामाजिक तत्वों ने मूर्ति का हाथ तोड़ दिया। रविवार सुबह जानकारी मिलते ही लोग एकत्रित हुए और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सदर थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Marwad Live Team 6 दिन पहले 6

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ 15 अप्रैल को सिरोही दौरे पर — विधायक जन सुविधा केंद्र का होगा उद्घाटन, जिला कार्यालय में हुई तैयारी बैठक

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के 15 अप्रैल के सिरोही दौरे को लेकर जिला कार्यालय में बैठक हुई। वे विधायक जन सुविधा केंद्र का उद्घाटन करेंगे और पत्रकार वार्ता व जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करेंगे। 21 अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी उद्घाटन की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।

Marwad Live Team 12 Apr 2026 9