सिरोही की वनरक्षक चौहान की कहानी पहुंची अंतरराष्ट्रीय मंच तक, IUCN वर्ल्ड कंजर्वेशन कांग्रेस अबू धाबी 2025 में पुस्तक ‘Rangers’ का विमोचन

Marwadlive
1 Min Read

पिण्डवाडा

अबू धाबी में आयोजित IUCN वर्ल्ड कंजर्वेशन कांग्रेस 2025 में भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के माननीय राज्य मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति और WUTI व IUCN ग्रुप के अध्यक्ष श्री विवेक मेनन के नेतृत्व में ‘Exploring Womanhood Foundation’ द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘Rangers’ का भव्य विमोचन किया गया।

यह पुस्तक श्रीमती दीपाली अतुल दिवाकर द्वारा लिखी गई है, जिसमें भारत की 14 बहादुर महिला रेंजर्स की प्रेरणादायक कहानियाँ शामिल हैं। खास बात यह रही कि इसमें राजस्थान के सिरोही जिले की वनरक्षक अंजू चौहान की साहस और समर्पण से भरी कहानी भी प्रकाशित हुई है।

वन संरक्षण में उनके उल्लेखनीय योगदान को अब विश्व पटल पर पढ़ा और सराहा जाएगा, जो देश और विशेष रूप से सिरोही की महिलाओं के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। यह पुस्तक अब Amazon पर भी उपलब्ध

है।

 

Share This Article
Leave a Comment