आत्मनिर्भर नारी शक्ति: हेंड इन हेंड संस्था की महिलाओं ने तैयार की हस्तनिर्मित महालक्ष्मी पूजन सामग्री, अधिकारियों ने की सराहना

Marwadlive
2 Min Read

सिरोही/मारवाड़: दीपावली के पावन पर्व को देखते हुए ‘हेंड इन हेंड’ संस्था से जुड़ी स्वयं सहायता समूह (SHG) की उद्यमी महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। इन महिलाओं द्वारा घर पर ही हस्तनिर्मित महालक्ष्मी पूजन सामग्री तैयार की गई है, जिसे ₹100 के किफायती मूल्य पर बेचा जा रहा है। यह पहल न केवल महिलाओं के गृह उद्योग को बढ़ावा दे रही है, बल्कि प्रधानमंत्री के ‘लोकल फॉर वोकल’ मिशन को भी सफल बना रही है।

स्टॉल का हुआ उद्घाटन, अधिकारियों ने की सराहना

स्थानीय स्तर पर इन पूजन सामग्री की बिक्री के लिए लगाए गए स्टॉल का उद्घाटन अमरनाथ महाराज ने किया। इस मौके पर वार्ड पार्षद पवनी देवी, हेंड इन हैंड संस्था से शैलेश सिकरवार, रवींद्र कुमार, भरत कुमार, डिंपल माली, टिंकल कुमारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

समूह की महिलाओं ने इस विशेष महालक्ष्मी पूजन हैंपर को उपखंड अधिकारी नरेंद्र जांगिड़, विकास अधिकारी नवलाराम चौधरी, सुरेंद्र जी, और नगर पालिका अधिकारी करण सिंह को भी भेंट किया। सभी अधिकारियों ने महिलाओं के इस प्रशंसा योग्य कार्य की सराहना की और ‘हेंड इन हैंड’ संस्था को उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

सिरोही जिले में मिल रहा है रोजगार

संस्था से जुड़े सदस्यों ने बताया कि इससे पहले महिलाओं ने करवा चौथ के लिए भी इसी तरह की सामग्री तैयार की थी, जिसे काफी पसंद किया गया था। ‘हेंड इन हैंड’ संस्था सिरोही जिले के गांवों में महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह ₹100 का हैंपर सीधे तौर पर महिलाओं की मेहनत को दर्शाता है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है।

महिलाओं की अपील: दीपावली पर स्वदेशी और स्थानीय उत्पाद खरीद कर इन उद्यमी महिलाओं का समर्थन करें।

Share This Article
Leave a Comment