Mount Abu Weather: माउंट आबू में बीते 24 घंटे में 2.13 इंच बारिश, नक्की झील में चल रही चादर

Marwadlive
2 Min Read

Mount Abu Weather Update: 24 घंटे में 2.13 इंच बारिश, नक्की झील में फिर चली चादर

राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थल माउंट आबू में मानसून का रंग जमकर देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटों में यहां 2.13 इंच बारिश दर्ज की गई है, जिससे शहर की हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य में चार चांद लग गए हैं।

शनिवार रात को हुई तेज बारिश के बाद नक्की झील में एक बार फिर चादर बहती नजर आई। झील का पानी ओवरफ्लो होकर झरनों के रूप में गिरने लगा, जो सैलानियों के लिए बड़ा आकर्षण बना रहा। इस दृश्य ने माउंट आबू आने वाले पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अब तक माउंट आबू में कुल 1033.6 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। लगातार बारिश के चलते पूरे शहर में धुंध छाई रही, जिसने पहाड़ी क्षेत्र का माहौल और भी खुशनुमा बना दिया।

मौसम विभाग के अनुसार, माउंट आबू में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, शहर की नदियों और नालों में बहता पानी भी पर्यटकों को प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत अनुभव दे रहा है।

मॉनसून की यह हलचल न सिर्फ स्थानीय लोगों के लिए राहत भरी है, बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए भी एक अविस्मरणीय अनुभव बन गई है। बादलों से घिरी पहाड़ियां और बहते झरनों की मधुर आवाजें माउंट आबू को एक परीकथा जैसा दृश्य प्रदान कर रही हैं।

Share This Article
1 Comment