पिण्डवाड़ा नगरपालिका में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत लाभ वितरण
पिण्डवाड़ा,
शहरी सेवा शिविर 2025 सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगरपालिका पिण्डवाड़ा में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत गोदावरी देवी को ₹41,000 की वित्तीय सहायता स्वीकृत की गई। यह सहायता उनकी पुत्री उषा कुमारी के 11 जून 2024 को हुए विवाह के उपरांत प्रदान की गई।शिविर में अधिशाषी अधिकारी महेन्द्र राजपुरोहित व भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष गहलोत एवं सूचना सहायक संजीव कुमार मीणा द्वारा स्वीकृति आदेश सौंपा गया। इस अवसर पर लाभार्थी ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर महेंद्र राजपुरोहित अधिशाषी अधिकारी,यशपाल सिंह जेईएन,संतोष गेहलोत भाजपा मंडल अध्यक्ष,तिलोक प्रजापत,कान सिंह पालिका राजस्व,अर्जुन राजपुरोहित रहे मौजूद
रिपोर्टर तरुण पिंडवाड़ा