बलवन्त सिंह राठौड बने राजस्थान प्रदेश सचिव

Marwadlive
2 Min Read

भारत के सबसे बडे सामाजिक संगठन श्री राजपुत करणी सेना के राजस्थान प्रदेश के प्रदेश सचिव पद पर बलवन्त सिंह राठौड को नियुक्त किया गया।

श्री राजपुत करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराणा व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सिंह खीजुरी ने राष्ट्रीय कार्यकारणी के पदाधिकारी राष्ट्रीय महासचिव नारायण सिंह दिवराला,राष्ट्रीय प्रभारी प्रह्लाद सिंह पाँचलवाडा, राष्ट्रीय प्रवक्ता विजेन्द्र सिंह कल्याणवत की अनुशंसा पर बलवन्त सिंह राठौड के संघठन मे समर्पित होकर काम करने की कार्य कुशलता के देखते हुए प्रदेश सचिव राजस्थान के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई।

बलवन्त सिंह राठौड श्री राजपूत करणी सेना के हर संघर्ष व कार्यक्रम मे सक्रिय रहकर अपनी जिम्मेदारी निर्वाह करते रहे है भले ही वो राज्य स्तर का संघर्ष हो या राष्ट्रीय स्तर का राठौड ने समर्पित होकर संघठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मकाराणा के आदेश की पर हर आन्दोलन मे भाग लिया है।

जिसको देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराणा व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सिंह खीजुरी ने सहर्ष पद पर नियुक्ति दी।

बलवन्त सिंह राठौड ने सबसे पहले सिरोही के सोशल मिडिया के पद पर जिम्मेदारी निर्वाह करते हुए सक्रिय भुमिका निभाई थी। इसके पश्चात कार्य कुशलता के देखते हुए सिरोही के प्रभारी के पद पर नियुक्त हुए।

सिरोही प्रभारी पद पर रहते हुए समर्पित होकर श्री राजपुत करणी सेना के लिए कार्य किए।

हाल ही मे राठौड को पदाधिकारी अधिवेशन का संयोजक भी बनाया था इन्होंने पदाधिकारी अधिवेशन के संयोजक की जिम्मेदारी बखूबी निभाई।

उपरोक्त कार्यो को ध्यान मे रखकर बलवन्त सिंह राठौड को प्रदेश स्तर पर सचिव जेसे बडे पद की जिम्मेदारी दि गई।

प्रदेश सचिव बनने पर सिरोही जिले मे खुशी की लहर व प्रदेश के सभी जिला टिम व अन्य प्रदेश की कार्यकारणी ने बधाई दी

Share This Article
Leave a Comment